मौसम विभाग ने 72 घन्टे का जानें क्या जारी किया अलर्ट


बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण क्षेत्र का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंचना शुरू हो गया है। गुरुवार को बाद दोपहर से बादल छाने शुरू हुए और शाम होते-होते बारिश ने भी दस्तक दे दी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज से बारिश में बढ़ोतरी के आसार हैं। आज एवं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। सात अक्तूबर को कुछ स्थानों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका है। बारिश का यह दौर आठ अक्तूबर की शाम तक जारी रह सकता है।
इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। कुल मिलाकर बारिश का यह दौर तीन दिन तक चलने की उम्मीद है। अगले 72 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 72 घंटे भारी बारिश होगी। साथ ही हल्की ठंड भी महसूस होगी। हालांकि अक्तूबर में बारिश के असर से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
2012 से 2022 के बीच 11 वर्षों में तीन बार दशहरे पर बारिश का संयोग बना है। 24 अक्तूबर 2012 को दो मिमी और 15 अक्तूबर 2021 को दशहरे के दिन ही 71.6 मिमी बारिश हुई थी। दशहरे पर दशक की सर्वाधिक बारिश 2021 में ही दर्ज की गई। 2022 में भी दशहरे के दिन 0.1 मिमी बारिश हुई है।
दिन का तापमान 33.1 और रात का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य और रात का चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची