शास्त्री पुल पर खींचे गये तार केबल हटाने की पीडब्लूडी ने जारी किया नोटिस,न हटाने पर होगी कार्रवाई


जौनपुर। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि लखनऊ मांझीघाट मार्ग (जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग) के किमी0 259 में गोमती नदी पर स्थित शास्त्री पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके मरम्मत का कार्य हो रहा है उक्त सेतु के ऊपर से विभिन्न विभागों एवं एजेन्सियों द्वारा विभिन्न प्रकार के केबल (तार) एवं अन्य डिवाइस इस पार से उस पार तक खींचा गया है जिसके होल्डिंग/ग्राउटिंग इत्यादि के कारण भी सेतु को भी डैमेज किया जा रहा है तथा डेड लोड भी बढ़ जाने के कारण सेतु क्षतिग्रस्त हो रहा है।
उक्त के सम्बन्ध में इस कार्यालय के द्वारा तार को हटाने हेतु नोटिस दिया गया था परन्तु सम्बन्धित एजेन्सियों द्वारा अभी तक कोई भी केबल या उपकरण नहीं हटाया गया है उपरोक्त के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को पुनः नोटिस दिया जाता है कि सेतु के ऊपर इस पार से उस पार तक बिछाये गये समस्त केबल/तार को सम्बन्धित विभाग/एजेन्सी स्वयं हटा लें अन्यथा विभाग द्वारा केबल को काटकर हटा दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी और आपका कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि