पहले दामाद की पिटाई फिर सुलह समझौता जानें क्या है कहांनी


जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां को शराबी पति द्वारा देर रात मारपीट कर घर से निकाल दिये जाने की घटना के बाद शुक्रवार को महिला के मायके वालों द्वारा पंचायत के दौरान भरी पंचायत में मायके वालो एवं रिश्तेदारों ने पत्नी को निकालने वाले युवक को जमकर पीटा। हालांकि माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।
मिली खबर के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी चार वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चियों ने जन्म लिया। लड़की पैदा होने पर पति शराब पीकर पत्नी को अक्सर मारता पीटता था। पति हमेशा पत्नी के चरित्र को संदेहास्पद बताता रहा है। इसी बात को लेकर पत्नी को कई बार मारा पीटा। पंचायत में फिर गलती नहीं करने की बात पर सुलह हुई थी। गुरूवार की रात को फिर दोनों में विवाद हुआ। पति ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद आधी रात को पत्नी को घर से बाहर कर दिया।
विवाहिता ने सूचना अपने मायके वालों को दी। उसके परिजन रात को ही 112 डायल कर सूचना देकर पुलिस के साथ पहुंच गए। दूसरे दिन सुबह एक बार फिर पंचायत हुई। पंचायत में परिवार तथा रिश्तेदारों ने युवक को जमकर मारा पीटा। उसके बाद आपस मे लिखा-पढ़ी करके सुलह समझौता हुआ। मामले को थाने तक नहीं पहुंचने दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

चक्रवाती तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 घण्टे बाद आवागमन हुआ बहाल