सड़क के किनारे खड़ी पिकप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम


आजमगढ़ में रानी की सराय थाना अंतर्गत एनएच पर कोठिया गांव के पास आज सोमवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव निवासी राम प्रवेश यादव (29) डंफर चालक था। वर्तमान में वह मंधुरी में चल रहे हाई वे निर्माण में डंफर चला रहा था। सोमवार की सुबह वह बाइक से काम पर मंदुरी जाने के लिए घर से निकला। अभी वह रानी की सराय थाना अंतर्गत कोठिया गांव के पास एनएच पर निर्माणाधीन पेट्रोप पंप के पास ही पहुंचा था कि पहले से खड़े पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में रामप्रवेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश