जौनपुर की खुशबू बनी मिस यूपी क्वीन 2, आजमगढ़ की सोनल बनी मिसेज यूपी क्वीन



जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित विमल कुमार द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन 2023 का फिनाले संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह दिनेश टंडन एवं माय टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा पप्पू रघुवंशी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद 20 मिस 10 मिसेस फिनाले में जौनपुर लाया गया जिसमें खुशबू प्रजापति मिस यू पी क्वीन विनर सोनल श्रीवास्तव मिसेस यूपी क्वीन विनर रही निर्णायक मंडल की श्रेणी में मुंबई से टीवी स्टार कांची सिंह अभिनेता अभिनव कुमार मिस यू पी क्वीन सीजन वन की विनर तनु प्रिया सिंह परमार निर्णय लेने का कार्य किया प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित हुआ पहला रैंप वॉक सारी राउंड दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड तीसरा गाउन राउंड चौथा टैलेंट क्वेश्चन आंसर राउंड इन सभी चीजों में शानदार प्रदर्शन से खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव ने बाजी मारी प्रतियोगिता में मिसेज फर्स्ट रनर  अप डॉक्टर प्रिया जौनपुर सेकंड रनर अप उर्वशी किशोर लखनऊ  वही मिस फर्स्ट रनर अप शैली मिश्रा सेकंड रनर अप काजोल सोनकर रही परफॉर्मेंस ऑफ द डे सेजल सिंह रही विजेता को 51000 कैश प्राइस ताज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी सागर शान ने किया आयोजक मीनाज शेख सलमान शेख ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल मुंबई ने किया।


इस अवसर पर विमल सेठ डॉ बीएस उपाध्याय डॉक्टर संदीप पांडे डॉ अजीत कपूर निखिलेश सिंह डॉक्टर चित्रलेखा सिंह राकेश श्रीवास्तव डॉक्टर एनके सिन्हा डॉक्टर एनके सिंह डॉ प्रशांत द्विवेदी अमित गुप्ता डॉ विवेक श्रीवास्तव डॉक्टर प्रियंवदा सिंह डॉक्टर शैली मोहन डॉ अंबर खान डॉक्टर सैफ ज्योति कपूर तस्नीम फातमा डॉ राजेश चंद्रा अरुण त्रिपाठी सरला महेश्वरी ज्योति श्रीवास्तव उर्वशी सिंह राहिल शेख इमरान इराकी संजय खान विमल सिंह राहुल सिंह आशुतोष सिंह ब्रह्मेश शुक्ला विवेक सिंह शशांक सिंह रानू दीपक श्रीवास्तव के अलावा जिले व प्रदेश के गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी और उनके परिवार के साथ-साथ  सम्मानित टीम एवं ऑर्गेनाइजिंग टीम उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड