जौनपुर: लायन्स क्लब क्षितिज ने हिन्दी नववर्ष पर किया भव्य डाण्डिया महोत्सव


                                              
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने हिंदी नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन राजमहल में किया। शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां की आरती व पूजा डॉ रजनी कांत द्विवेदी के द्वारा संपन्न हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर उपनेता विधान परिषद व उद्घाटनकर्ता लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मंडलाध्यक्ष सीए सौरभ कांत, विशिष्ट अतिथि जीएटी एरिया लीडर डॉक्टर क्षितिज शर्मा, व पूर्व मंडलाध्यक्ष  सतीश श्रीवास्तव, मुकुंद लाल टंडन, उपमंडलाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा व गहना कोठी के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये व दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया।  
इसके पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणों में मां दुर्गा के नौ रूपों के रूप में ईस्तुति का मंचन किया गया। संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय व चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अमर सुदामा ग्रुप प्रतापगढ़ से आई  राधा कृष्ण की झांकी , महाकाल के  रूद्र  रूप का दर्शन व फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यासागर सोनकर ने हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की।
 मण्डलाध्यक्ष सौरभ कांत ने कहा कि मैं जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे मण्डल में अपना अलग स्थान बनाया है वो काबिलेतारीफ है। जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों के अंदर दिखाई देती है, वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा।                                       कार्यक्रम में रेनूकूट से आयी भजन गायिका रजनी  द्वारा गाये गए देवी गीतों पर डांडिया, गरबा,  सहित अन्य भजनों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने जमकर डांडिया खेला। 
जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  जिसमें बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व राकेश और प्रियंका को द्वितीय , बेस्ट मेल डांस के लिए राजकुमार जायसवाल जी को प्रथम व अजयनाथ जायसवाल को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डा0 प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व  प्रगति को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए नितिन जायसवाल को प्रथम पुरस्कार व मनीष मौर्या को द्वितीय, बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए वंशिका सिंह को प्रथम पुरस्कार व निहारिका को द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक के रूप में डॉ. शैली  निगम मेघना रस्तोगी, ज्योति श्रीवास्तव, नीतू गुप्ता रही कार्यक्रम का संचालन लायन अतुल सिंह व लायन संजय गुप्ता  ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम