विधवा की जबरन दिव्यांग से कराई शादी,फिर हुआ दुष्कर्म, अब आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, जानें कहांनी

जौनपुर। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा की संपत्ति हड़पने के लिए उसी गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसकी शादी दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से कराये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने शादी की बात करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। हलांकि पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कैद कर दिया है। पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।
घटना के पश्चात पीड़िता ने थाना सरायख्वाजा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दिव्यांग आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मौत करीब चार-पांच माह पहले हो गई थी। उसका सात साल का एक बच्चा भी है। पति की मौत के बाद पीड़िता अपने भाई के साथ ननिहाल में रहने लगी। इसी बीच कुछ लोग साजिश के तहत उसके घर आने-जाने लगे। दूसरे समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति से शादी का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर धमकी भी दी गई। बाद में जबरन दिव्यांग युवक ने शादी करा दी गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो वे किसी तरह से उसके चंगुल से छुड़ाए। पीड़िता के अनुसार यह सबकुछ संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने किया। पुलिस ने इस मामले में दिव्यांग आरोपी फरियाद हुसैन सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अपराध निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने आरोपी फरियाद को गिरफ्तार कर चालान कर जेल रवाना कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी