निकाय चुनाव में अवैध रूप से शराब की प्रत्येक दशा में रोके विभाग- डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में समस्त आर०ओ०, ए०आर०ओ० के साथ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष सम्पन्न करने के संबंध में बुधवार की देर सायंकाल बैठक की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने समस्त आर०ओ० एवं ए०आर०ओ० के कार्य दायित्व के निर्वहन की जानकारी कराई। वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि वाहन की व्यवस्था करा ली जाए। कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी आर०ओ०/ए०आर०ओ को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम का नंबर अवश्य रखे।वीडियोग्राफी के संबंध में उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कराते हुए वीडियोग्राफी कराई जाए। समस्त आर०ओ०/ए०आर०ओ को बूथ की चेकिंग करा लेने के निर्देश दिए।

लेखा टीम के संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार से जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल एवं मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था किया जाए।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह सहित निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
                                                             

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीडी कालेज के प्रोफेसर की गंदी करतूत, वीडियो वायरल,छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, जांच शुरू

शर्मसार हुआ गुरू शिष्या का रिस्ता छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंक कर हत्या,मुकदमा दर्ज तफ्तीश शुरू

कन्धे की टूटी हड्डी का उपचार कराने आये मरीज को गलत इंजेक्शन लगने से मौत परिजनो ने किया बवाल