भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए निकाली गई विकास रथ यात्रा,जानें कौन कौन थे शामिल


जौनपुर। हर पल चुनावी मोड में रहने वाली भाजपा विरोधियों के लिए स्थानीय निकाय चुनावों में भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए विकास रथ यात्रा निकाली जो जौनपुर नगर निकाय में भ्रमण किया जिसमें उपस्थित भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या को विजयी बनाने की अपील किया।
विकास रथ यात्रा सुबह 9 बजे से भण्डारी स्टेशन से शुरू हुआ। रथ पर भाजपा प्रत्याशी मनोरमा मौर्या राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द यादव जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी पूर्व सांसद के पी सिंह महाराष्ट्र के भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह जिला महामंत्री द्वय पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी मीडिया प्रभारी आमोद सिंह आई टी संयोजक रोहन सिंह शोशल मीडिया संयोजक सिद्दार्थ राय रहे।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोरमा मौर्या का और उनके पति रामसूरत मौर्या का और रथ का जगह जगह स्वागत किया गया और जगह जगह फूलों की वर्षा की गई। बीच बीच में विकास रथ यात्रा का शंख बजाकर स्वागत किया गया।इस आशय की जानकारी भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के जरिए दिया गया है।
रथ यात्रा के साथ चल रहे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमड़ा जनसैलाब गवाही दे रहा है कि जौनपुर नगर पालिका परिषद कमलमय हो चुका है। अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोरमा मौर्या सहित के सभी 39 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनानी है। विकास कार्यों को और गति देनी है। हमारे पास कानून-व्यवस्था, विकास, बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के साथ ही हर वार्ड में सभासद जीतना है ये हमें चिन्ता करना है।
विकास रथ यात्रा में भारी मात्रा में जन समूह के साथ लोग प्रत्याशी के पति के साथ 5 किलोमीटर तक की दूरी रथ यात्रा के आगे-आगे पैदल ही चल रहे थे जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया नीरज सिंह रोहित सिंह विनय सिंह पूर्व सभासद धनंजय सिंह भूपेंद्र सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह विकास ओझा ब्रहमेश शुक्ला मेराज हैदर आदि लोग चल रहे थे। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गण शिवम राय और आयुष अस्थाना के नेतृत्व में तमाम युवा के साथी बाइक के साथ भारत माता की जाय और जय श्रीराम के उद्घोष के नारे  लगाते हुये चल रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची