कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति पत्र को किया निरस्त , कार्यवाहक अध्यक्ष पद से हटे अजय


जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जनपद जौनपुर में बनाये गए कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सोनकर की नियुक्ति को एक सप्ताह के अन्दर रद्द करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को कहा कि उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के  अनुमोदन के बगैर वैध नहीं है। इस तरह राष्ट्रीय महासचिव के हस्तक्षेप के बाद अब अजय सोनकर कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं रहेगे। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज कार्य करते रहेगें। अब सवाल यह है कि अजय सोनकर को कैसे कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था इसके पीछे की सियासत किसके इर्द-गिर्द घूम रही है यह तो जांच के बाद पता चलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*