मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए किया समग्र विकास : दिनेश प्रताप सिंह

जौनपुर। केन्द्र सरकार का कार्यकाल अब एक वर्ष शेष है और चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है इसी के तहत अब भाजपा नेतृत्व ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए मंत्रियों सहित संगठन के लोगे को लगा दिया है। इसी कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को  
प्रदेश सरकार के उद्यान,कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जौनपुर के प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह जौनपुर पहुंचे और एक होटल में मीडिया से रूबरू होते हुए कागजी बाजीगरी का पहाड़ा पढ़ते हुए केन्द्र सरकार के कार्यो का खूब बखान किया। राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार श्री सिंह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है, मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिलाओं समेत सभी वर्गों का समान विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की विरासत को सम्मान मिला है और लगभग 190 देश भारत की विरासत से जुड़कर उसका सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 साल में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर अच्छा काम किया है, अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ हम मजबूत हुए हैं। आज भारत की 140 करोड़ की आबादी के लिए जरूरत की चीजें मिल रही हैं। उन्होंने मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिए में मूलभूत अंतर बताते हुए कहा कि पहले की सरकार समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाती थी, लेकिन आज मोदी सरकार समस्याओं के संपूर्ण समाधान के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है।
भारत की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने 928 सैन्य उपकरणों के आयात पर चरणबद्ध ढंग से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है, भारत की पहल पर इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स मनाया जा रहा है। भारत के आवाहन पर तो पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। भारत की पहल पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठन बने हैं। भारत कई प्रसिद्ध प्रतिष्ठित समूह का सदस्य है। पूरी दुनिया में बचाव और राहत अभियान में भारत की भूमिका की सराहना की जाती है। रूस यूक्रेन युद्ध में ऑपरेशन गंगा और सूडान में ऑपरेशन कावेरी की पूरी दुनिया में चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने का कार्य हो रहा है। उन्होंने जौनपुर जिले की चर्चा करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने 9 साल में बहुत विकास के कार्य किए हैं, इसके साथ ही 6 वर्षों में योगी सरकार ने भी जौनपुर जिले में विकास के उन तमाम अधूरे कामों को पूरा कराने का कार्य किया है जो पूर्व की सरकारों में लंबित रहे है। हालाकि किसी भी योजना का नाम नहीं बताया जो पूरी की गई हो हां इतना जरूर कहा कि हर घर शौचालय, हर गरीब को पक्का मकान, गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं।
मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था के चलते देश के तमाम पूजी पतियों ने 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है, शीघ्र ही इसका क्रियान्वयन हो जाएगा। उन्होंने  किसानों के आय में भी काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, आज भारत को कोई टेड़ी नजर से नहीं देख सकता है। भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है, लेकिन आज भारत उसी की ही भाषा में जवाब दे रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व या नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, सब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनियां में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश हो गया है, जिस भारत की अर्थव्यवस्था 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में फ्रिजाइल फाइबर में थी, आज वर्ल्ड टॉप फाइव में है। भारत के अर्थव्यवस्था 3.30 मिलियन डॉलर को पार कर गई है।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जा रहे हैं। दुनिया भारत के डिजिटल पेमेंट में आई क्रांति देखकर हैरान है, पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन की वजह से आज यूपीआई नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत मेडिकल उपकरणों का चौथा बाजार बनकर उभरा है, इसके अलांवा फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में भारत विश्व का पावर हाउस है, दुनिया के करीब 70 प्रतिशत दवाओं की मैन्युफैक्चर भारत में ही होती है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 359000 युवाओं की नियुक्ति को नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश रक्षा उत्पादों के लिए आयात पर निर्भर था, लेकिन मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने इस स्थिति को बदल दिया है, आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के साथ ही दूसरे देशों को भी निर्यात कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया , जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार के चेयरमैन धनंजय सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने