भाई ने अपनी ही सगी बहन को फावड़े से काट कर उतारा मौत के घाट, खुद हुआ पुलिस हिरासत में


जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र स्थित सराय भोगी गांव में गुरुवार की सुबह एक सिरफिरे भाई ने फावड़ा से प्रहार कर अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। जब तक शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सरायभोगी निवासी श्रद्धा (17) पुत्री स्व. नन्हकूराम पटेल सुबह करीब छह बजे घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। कुछ ही दूरी पर उसका भाई पवन जो मानसिक रूप से कमजोर है वह फावड़ा लेकर टहल रहा था। अचानक उसने अपनी बहन श्रद्धा पटेल पर फावड़े से हमला कर दिया। उसने श्रद्धा के ऊपर कई वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।
मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को लेकर थाने आई। मृतक के परिवार में उसकी माता और एक छोटा भाई और है। मृतक श्रद्धा के दो भाई हैं जिसमें आरोपी बड़ा है जबकि एक छोटा भाई है। श्रद्धा कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। इकलौती बहन होने के नाते घर का सब कामकाज भी करती थी। माता सावित्री की हालत खराब है। थाने पर माता सावित्री ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि उसका बड़ा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसी ने बेटी को फावड़े से काटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सैय्यद हुसैन मुंतजर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प