लापता किशोर की लाश मिली नहर में, असली कातिल कौन ? पिता पुलिस की हिरासत में पूछताछ जारी

जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र के सुइथाकलां (कटघर) गांव से शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर की लाशा रविवार सुबह शारदा सहायक नहर में मिली है शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मिली खबर के अनुसार निसार उर्फ नन्हकऊ का 12 वर्षीय पुत्र रेहान शुक्रवार शाम से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। गांव में इस बात की चर्चा की जा रही है कि देर रात कहीं से घर लौटे उसके पिता निसार ने स्वयं ही रेहान की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंक देने की बात परिजनों से कही। जिसके बाद परेशान स्वजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी। इधर रविवार की सुबह उन्हें शारदा सहायक नहर में रेहान की लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अब सवाल यह है कि रेहान का कातिल उसका पिता है या कोई अन्य है ? 
मिली खबर के अनुसार पहले तो परिवार के लोगों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन आशंका होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। आरोपी ने बताया कि उसने रेहान को मारकर हाथ और पैर बांधने के बाद नहर में फेंक दिया है। रविवार सुबह नहर से शव बरामद किया गया। उसके हाथ और पैर गमछे से बंधे थे। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। उसने यह नहीं बताया कि क्यों मारा। हर बार अलग-अलग बात बता रहा है।
आरोपी निसार की पत्नी रूबीना की मौत करीब आठ साल पहले ही हो चुकी है। इसके बाद से घर के सामने रहने वाली निसार की बहन ही बच्चों की परवरिश करती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का भी आदी है। हत्या की बात तो वह स्वीकार रहा है, लेकिन कारण साफ नहीं बता रहा है।
कुछ दिन पहले बहनोई से विवाद की भी बात सामने आई है। पता चला कि विवाद के बाद आरोपी अपने तीनों बच्चों को लेकर कहीं जा रहा था तो उसकी बहन और पड़ोसियों ने रोक लिया था। निसार सऊदी रहता था। अभी छह माह पहले ही घर आया था।
12 वर्षीय रेहान कक्षा छह का छात्र था। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने साइकिल से कहीं ले जाकर उसे पीटा था। उसके बाद गला दबा दिया। गला दबाने के बाद भी रेहान जीवित था, लेकिन जब आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया तो उसकी मौत हो गई

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त