डाॅ राम मनोहर लोहिया अपने दम पर शासन सत्ता की दशा और दिशा बदलने का रखते थे माद्दा - विधायक

जौनपुर। सपा जनो ने पार्टी कार्यालय पर गुरूवार को स्व डाॅ राममनोहर लोहिया की पूण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे याद करते हुए उनके जीवन चरित्र पर संगोष्ठी किया। संगोष्ठी में अपना विचार रखते हुए विधायक केराकत ने कहा देश की राजनीति में स्वत्रंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वत्रंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का दशा और दिशा बदलने का काम किया जिसमें एक डाॅ राममनोहर लोहिया भी रहे। लोहिया जी ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी।अपनी प्रखर देश भक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किये थे। लोहिया ने सदा दलित पिछड़े, अल्पसंख्यक की आवाज बने रहे।उनके विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व मुलायम सिंह यादव ने किया अब अखिलेश यादव कर रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए नि० जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल ने कहा डाॅ राममनोहर लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी विचारक रहे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूति से महकाना चाहते थे।वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद,कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो सब जन का मंगल हो। उन्होंने सदा ही विश्व-नागरिकता का सपना देखा था मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। 
गोष्ठी को मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर यादव, प्रभान्नद यादव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में राकेश मौर्य, राहुल त्रिपाठी, हीरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, संजय सरोज, दीपचंद राम, विवेक रंजन,  राममूर्ति सरोज, इर्शाद मंसूरी, मेवालाल गौतम,निजामुद्दीन अंसारी, श्याम बहादुर पाल, कलीम अहमद, राजदेव पाल,डाॅ मनोज यादव, राम इकबाल यादव, शर्मिला यादव, श्याम नरायण बिन्द, अन्नपूर्णा, अखिलेश यादव, अनील दूबे, राजकुमार बिन्द, रमाकांत यादव, सत्य नारायण यादव,डाॅ जग बहादुर यादव, हरिचंद प्रभाकर मौर्य,धर्मेंद्र सोनकर,सुभाष पाल, विक्की यादव आदि सपा जन उपस्थित रहे संचालन अंखड प्रताप यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त