इन्दिरा गांधी जैसी सशक्त नेतृत्व को सत्ता से बेदखल करने का काम जेपी ने किया था - लल्लन प्रसाद यादव


जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में लोकबंधु स्व जयप्रकाश नारायण के जंयती पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की गई। 
गोष्ठी के संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने उनके जीवन पर चर्चा किया और कहा कि जय प्रकाश नारायण का नाम एक मजबूत भारतीय राजनीतिक नेता, स्वत्रंत्रता सेनानी, विचारक समाजसेवी और आंदोलनकारी के रूप में रहा है। उनकी सेवा भावना,त्याग, तपस्या से प्रभावित होकर जन मानस उन्हें लोक नायक भी कहते थे। 19 साल के तक पहुंचते - पहुंचते उन पर राष्ट्रीय आंदोलन पर प्रभाव पड़ने लगा। उन्होंने 5 जून 1975 सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया था और कहा था इस देश से भर्ष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना शिक्षा में क्रांति लाना ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकता है इसलिए सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दिया जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता है।
संपूर्ण क्रांति के आह्वान उन्होंने श्रीमती इंदिरा गांधी के सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए किया था। अध्यक्षता करते हुए डां अवधनाथ पाल ने कहा स्व जयप्रकाश नारायण जीवन भर देश सेवा के खातिर कितने बार जेल गये यातनाएं सही लेकिन कभी अपने स्वभिमान से समझौता नहीं किया गांधी जी के विचारों से प्रभावित रहे जीवनभर सत्ता से दूर रहकर उनके आदर्श पर चलते रहें। 
गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, हिरालाल विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर, इर्शाद मंसूरी,श्याम बहादुर पाल,दीपचंद राम,शुशील दूबे,अखिलेश यादव अनील दूबे,कमाल आजमी, अन्नपूर्णा देवांशी धर्मेंद्र सोनकर,हरिचंद प्रभाकर,लक्ष्मी शंकर यादव आदि उपस्थित रहे संचालन नि० महासचिव अखंड प्रताप यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश