श्रीराम के दर्शन अयोध्या यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी दो दर्जन दर्शनार्थी घायल, घायलो को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया



जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित त्रिलोचन बाजार के पास स्थित भवनाथपुर ग्राम में एनएच 56 वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर देर रात लगभग 1.30 बजे अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे खाई में पलटने से लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। बस पलटते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार हीने लगी दुर्घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँच कर रेसक्यू करते हुए घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है।
मिली खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के जनपद शिप्रा ( शिवपुरी) से बस संख्या यूपी 82 टी 9724 से बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आये थे बाबा का दर्शन पूजन करके रात लगभग 12 बजे अयोध्या श्रीराम के दर्शन हेतु निकले थे। घटनास्थल त्रिलोचन बाजार के पास भवनाथपुर लगभग डेढ़ बजे रात को पहुंचे थे कि बस चालक की लापरवाही से बस पलट गई और सड़क के किनारे नीचे चली गयी। बस में कुल 63 यात्री सवार होना बताये जा रहे है। इस दुर्घटना में लगभग दो दर्जन दर्शनार्थी यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना जलालपुर की पुलिस और खुद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँचे और 108 एम्बुलेंस की मदत से घायलो को उपचार के लिए रेहटी सीएचसी पहुंचाया वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 19 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि 06 का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा है। सभी दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन करने के बाद रामेश्वरम जाने वाले थे। लेकिन रास्ते में घटित दुर्घटना के कारण यात्रा स्थगित होने की खबर है। भगवान के पूजन अर्चन के लिए निकली बस का पलटना चर्चा का बिषय है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश