कुलपति प्रो वंदना सिंह ने किया डॉ सुधीर उपाध्याय की पुस्तक का विमोचन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधीर उपाध्याय की पर्यावरण पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बुधवार को किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर कुलपति के साथ-साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अजय द्विवेदी, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा  आदि उपस्थित रहे। डॉ. उपाध्याय की यह पुस्तक मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए नैनो-बायोफोर्टिफिकेशन पर है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर, स्विट्जरलैंड ने प्रकाशित किया है। यह पुस्तक पौधों और मानव स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों के महत्व का वर्णन करती है। फसलों के बायोफोर्टिफिकेशन के लिए नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे किया जा सकता है एवं प्रदूषित मिट्टी में नैनोटेक्नोलॉजी के विषैले प्रभावों से संबंधित समस्या को पुस्तक में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। 

विदित है कि डॉ. उपाध्याय के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि के शोध हमेशा प्रकाशित होते रहते है। आने वाले समय में  डॉ. उपाध्याय की तीन और पुस्तकें प्रकाशित होने वाली है, जिनका अनुबंध अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक, एलेसेविएर, विएले एवं टेलर एंड फ्रांसिस से हुआ है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो राजेश शर्मा ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को इस उपलब्धि पर बधाई  दी है ।


Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

*जौनपुर के बदलापुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद*