समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कथित उद्योग पति अशोक सिंह जानें क्यों हुए गिरफ्तार



जौनपुर। विगत कई चुनावो से चर्चा में रहने वाले कथित उद्योग पति एवं समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दे कि अशोक सिंह जौनपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए आज शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में एक जन सभा कर रहे थे। जन सभा के मुख्य अतिथि खुद अशोक सिंह उपस्थित जनो को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच लाइन बाजार थाने के प्रभारी केके चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इस संबंध में अशोक ने बयान जारी किया कि भाजपा के दबाव में पुलिस उनको गिरफ्तार की है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि वह जौनपुर लोकसभा सदर से चुनाव लड़ सकूं। अशोक सिंह के हिरासत में लिए जाने के बाद कार्यकर्ता विरोध किए लेकिन उसका कोई असर पुलिस पर नहीं हुआ।

 
इसे लेकर सीओ सिटी देवेश सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि थाना लाइन बाजार अन्तर्गत बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन किया गया था,जिसमें पाया गया कि आचार संहिता के कुछ शर्तो का उल्लंघन उनके द्वारा किया जा रहा था। उक्त के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

पुलिस ने अशोक सिंह सहित 07 लोगो के खिलाफ मु0अ0सं0-167/24 धारा-143/145/149/188/290 भादवि व 207 एमवी एक्ट एवं वाहन संख्या UP 45 1033 THAR के अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में कार्यवाई करते हुए सभी को न्यायालय भेजा गया है। यहां बता दे कि अशोक सिंह के साथ गिरफ्तार होने वालो का नाम है। आशीष कुमार तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी निगोहा थाना बरसठी जिला जौनपुर, अभय यादव पुत्र स्व0 बल्ली शंकर यादव निवासी श्रीराम सेवा सोसायटी गनेश नगर कान्दी बली वेस्ट थाना कान्दीबली जिला उपनगर महाराष्ट्र, राज कपूर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी B-2 श्री मंगलम सोसायटी ब्रह्मपुर रोड बसई वेस्ट थाना बसई जिला पालघर,महाराष्ट्र, सुजीत मिश्रा पुत्र स्व0 भोलानाथ मिश्रा निवासी अनिल अपार्टमेन्ट चतुर्थ फ्लोर रुम नं0- 402 डिवा ईस्ट थाना मुमरा ठाणे,महाराष्ट्र ,धीरज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सुखलालगंज जमालापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर 
गोविन्द यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पसेवा देवकली थाना केराकत जनपद जौनपुर का नाम शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने