कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मातृ शोक, सीम ने जताया शोक


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का गुरुवार रात निधन हो गया। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। जितना देवी फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थीं और केजीएमयू में इलाज चल रहा था। पार्टी ने जानकारी दी कि उनका पार्थिव शरीर वाराणसी स्थित पैतृक गांव फत्तेहपुर खौदा ले जाया गया है।
इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज