*भारत से भेजे गए आमों की खेप को अमेरिका ने लेने से किया मना...*


*अमेरिका* भारत से आमों का सबसे बड़ा खरीदार है, हाल ही में अमेरिका ने भारत से हवाई जहाज से भेजे गए आमों की 15 खेप को लौटा दिया। इसका कारण डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी बताया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि या तो इन आमों को अमेरिका में ही नष्ट कर दिया जाए या वापस भारत भेज दिया जाए। इन आमों की कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। ये खेप लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को और अटलांटा जैसे एयरपोर्ट पर रोकी गईं।
अमेरिकी अधिकारियों ने विकिरण प्रक्रिया से जुड़े कागजात में गलतियां बताईं। निर्यातकों के अनुसार, समस्या कीड़ों की वजह से नहीं थी, बल्कि कीड़ों को मारने की प्रक्रिया के कागजात में गड़बड़ी के कारण हुई। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस आमों के कीड़े मारने की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं हुआ था। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार आमों के जल्दी खराब होने और उन्हें वापस भारत भेजने के ज्यादा खर्च के कारण, सभी निर्यातकों ने उन्हें नष्ट करने का फैसला किया। ये आम 8 और 9 मई को मुंबई में विकिरणित (irradiation) किए गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर 28 घंटे बाद हुआ शव दाह

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को दिखायी हरी झण्डी

आइए जानते है किस आरोप में कर्नाटक पुलिस केराकत निवासी को गिरफ्तार कर ले गयी साथ