कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण ने दिलाई दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्षी – डॉ. प्रदीप सिंह


सिरकोनी, जौनपुर। विकासखंड सिरकोनी परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. प्रदीप सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह जलालपुर ब्लॉक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पुष्प वर्षा, माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं बल्कि पूरे कर्मचारी समाज का है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कर्मचारी हितों और संगठनात्मक मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। साथ ही सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सिरकोनी नीरज जायसवाल और सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी मुंडाधारी सिंह ने संयुक्त रूप से की। बीडीओ नीरज जायसवाल ने कहा कि सर्वहित और लोककल्याण की भावना ने ही डॉ. सिंह को दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कल्लूराम कामरेड, प्रदीप कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

राज्यमंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में उमङा जन सैलाब ,अधिकारी नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि