गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जौनपुर -जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनपद के गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, ग्राम सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि सभी गो आश्रय स्थलों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थलों में हरे चारे की समुचित व्यवस्था के लिए अनुबंध के माध्यम से प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए सभी गो आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि ठंड के दिनों में गोवंशों को नियमित रूप से धूप दिखाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

डीएम ने गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए गौ सेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका पवन सिंह सहित संबंधित ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*

खुटहन में इलेक्ट्रीशियन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या को लेकर चर्चा

ललई यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल