*सतहरिया इंडस्ट्रियल एस्टेट में एमएसएमई उद्यमियों हेतु एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित*



 सतहरिया इंडस्ट्रियल एस्टेट, जनपद जौनपुर में एमएसएमई उद्यमियों के विकास को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आईआईए जौनपुर चैप्टर के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों से जुड़े बड़ी संख्या में उद्यमियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में उद्यमियों को निर्यात पैकेजिंग, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), जेम पोर्टल, उत्पाद प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, बैंकिंग सुविधाएं, निर्यात बीमा, फूड टेक्नोलॉजी तथा मार्केटिंग से संबंधित राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया रहे। कार्यक्रम में हाकिंस कुकेर्स लिमिटेड, जौनपुर के चीफ एग्जीक्यूटिव अमित जिंदल, उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य प्रताप, आईआईए जौनपुर चैप्टर के चेयरमैन ब्रिजेश यादव, एफईआईओ कानपुर के उपनिदेशक आलोक कुमार सहित रोहित जैन, डॉ. अंशुमान श्रीवास्तव, आशुतोष राय, शोभित अग्रवाल आदि गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

एमएसएमई विकास कार्यालय, प्रयागराज के निदेशक एल.बी.एस. यादव ने स्वागत संबोधन में प्रतिभागी उद्यमियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। हाकिंस कुकेर्स लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव अमित जिंदल ने एमएसएमई विकास कार्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए गुणवत्ता आधारित उत्पादन को सफलता की कुंजी बताया।

कार्यशाला में आलोक कुमार, रोहित जैन, डॉ. अंशुमान श्रीवास्तव, आशुतोष राय, शोभित अग्रवाल, सतीश यादव, मुरलीधर महतो एवं संदीप कुमार द्वारा उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं तथा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, जौनपुर के माध्यम से संचालित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक आयुक्त जयप्रकाश ने उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने एमएसएमई विकास कार्यालय, प्रयागराज द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उद्यमियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सहायक निदेशक संजय कुमार ने एमएसएमई मंत्रालय की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जबकि सहायक निदेशक वैभव खरे ने नवाचार एवं डिजिटल मार्केटिंग पर प्रकाश डाला।

ओपन हाउस सत्र में सहायक निदेशक एस.के. गंगल ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक प्रेमचन्द्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में कपिलदेव राव, भानु प्रकाश एवं जनार्दन यादव का विशेष सहयोग रहा।

कार्यशाला के दौरान आईआईए जौनपुर चैप्टर द्वारा उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में लगभग 150 उद्यमियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की