भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला व नगर युवा इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित
जौनपुर। व्यापार एवं उद्योग जगत के देशव्यापी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला युवा इकाई एवं नगर युवा इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शहर के चांदमारी स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह रहे। संरक्षक के रूप में शशांक सिंह रानू तथा विशिष्ट अतिथि नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, शीतला चौकियां व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। मंच पर जिला युवा इकाई अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत युवा इकाई के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों के माल्यार्पण से हुई।
इसके पश्चात जिला युवा इकाई अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल ने क्रमशः अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। नवचयनित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती व्यापारियों की एकता में निहित है और युवा इकाइयां संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
संरक्षक शशांक सिंह रानू ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। जिला संगठन मंत्री अजय गुप्ता ने आगजनी जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में नुकसान केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार की आजीविका प्रभावित होती है, इसलिए पीड़ित व्यापारियों की हरसंभव मदद की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह रिंकू, राजदेव यादव, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला व नगर युवा इकाई अध्यक्षों द्वारा मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरि, अजीत सोनकर, संतोष अग्रहरि, विनय बरौतिया, राजू शुक्ला, विजय केडिया, सुरेंद्र मौर्य, प्रदीप सिंह, अनिल हरलालका, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, कमल भाटिया, गौरी शंकर जायसवाल, प्रमोद मौर्य, शिव शंकर साहू, दिनेश साहू दिन्नू, दिलीप सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment