आरटीसी स्पोर्टस मीट 2026 का आयोजन पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक संपन्न
जौनपुर। जिले के पुलिस लाइन में आरटीसी स्पोर्टस मीट 2026 का आयोजित समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। इस आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया गया।
पुलिस लाइन रिक्रूट आरक्षियों के मध्य 5 अप्रेल से 9 अप्रेल तक आरटीसी स्पोर्ट्स मीट 2026 के तहत विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ। गुरूवार 9 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना व शारीरिक दक्षता का विकास होता है।
इस अवसर पर आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिाकारी नगर सुश्री सृ्ष्टि जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतियोगिता समिति के सदस्य, निर्णायकगण एवं जनपद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वातावरण उत्साह एवं खेल भावना से ओतप्रोत रहा।
Comments
Post a Comment