निजी स्कूलों की मनमानी फीस व महगी किताबों के खिलाफ राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन-


जौनपुर में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ती फीस व महगी किताब,कापी,ड्रेस ,टाई,बेल्ट,और अन्य शुल्कों एवं प्रत्येक वर्ष किताब को बदल देने को लेकर अभिभावकों में बढ़ती नाराज़गी के बीच राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई निजी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं,महंगी-महंगी किताबों को अभिभावक को खरीदने के लिए मजबूर करना जिससे आम अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। संगठन ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

मुख्य मांगेंः

NCERT की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाएं।

स्कूलों द्वारा ली जाने वाली अतिरिक्त फीस पर रोक लगे।

यूनिफॉर्म, किताबें और अन्य सामग्री विद्यालय से खरीदने का दबाव खत्म किया जाए।

फीस बढ़ोतरी पर प्रशासन की सख्त निगरानी हो।

सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और अभिभावक भी मौजूद रहे। इस पूरे मामले पर अब जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। ज्ञापन देने वाले मुख्य रूप से प्रमोद शुक्ला,डॉ.अब्बासी,रतनदीप शर्मा,अब्दुल्ला तिवारी,मोहित प्रजापति,श्रवण निषाद,संजय सिंह,नितेश कनौजिया,प्रशांत गौतम,अनूप रंजन,आदि लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल

जमीन की गलत हुई पैमाइश तो श्रीप्रकाश ने टावर से लगा दी छलांग ,हुई मौत