भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने लगाया फूड लाइसेंस कैम्प

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जौनपुर के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैम्प एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा नगर के कोतवाली चौराहे पर हुआ जिसका शुभारम्भ नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने किया।

कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन प्रथम कमल रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोन द्वितीय अंजू यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी (शाहगंज नगर पालिका) उपस्थित रही। कैम्प के माध्यम से 238 नये रजिस्ट्रेशन एवं 44 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो व्यापारी हित में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रहा है। व्यापार मण्डल की भूमिका सराहनीय है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो, वह कैम्प के माध्यम से जरूर बनवा लें, क्योंकि जो व्यक्ति खाने—पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है, उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजू यादव ने बताया कि 1 अप्रैल से जो भी संबंधित एक्ट में संशोधन हुए हैं उसका नोटिफिकेशन अभी विभाग को नहीं मिला है और ना ही पोर्टल पर अपडेट है और अब रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से 1.5 करोड़ कर दी गई है, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपराजिता तिवारी ने खाद्य व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि खाद्य व्यापारी सफाई से अपने सामान का रख—रखाव और बिक्री करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मण्डल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। फूड लाइसेंस का कैम्प पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है जिसमें तमाम व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाया था। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होंने खाद्य व्यापारियों से अपील किया कि वह अपने प्रतिष्ठान को साफ—सुथरा रखते हुये सही सामान बेचें। व्यापार मण्डल आपकी हर समस्या में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

इसी क्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया एवं प्रदीप सिंह रिंकू ने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, संगठन निरन्तर उनके समाधान का प्रयास करता रहेगा। सभी विभागों से बात करके शासन की मंशानुरूप कैम्प लगाकर कार्य करता रहेगा।

इसी क्रम में फूड लाइसेंस कैम्प में नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू एवं जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने व्यापारियों से अपील किया कि संगठन से जुड़ें, क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है। संघे शक्ति सर्वदा। कार्यक्रम आयोजक/नगर युवा अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं महामंत्री योगेश साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुये आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।

व्यापार मण्डल खाद्य व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। नगर युवा कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा और कार्यक्रम संयोजक विनय साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों के लिये हम सदैव तत्पर हैं। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो, वह व्यापार मण्डल से सम्पर्क कर सकता है। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, अमित जायसवाल, विनय साहू, मनोज विश्वकर्मा, दीपक केडिया, मंगेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही जिला युवा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू, अजय सोनकर, दिलीप जायसवाल, सनी चौधरी ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

वहीं अशोक मौर्य, शेखर सेठ, गोविंद मोदनवाल, शिवेंद्र दुबे, शेखर सेठ, रितेश साहू, नितिन सोनकर, विक्रम लखमानी, श्याम जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद मौर्या ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं शशांक सिंह रानू, विजय केडिया, राजदेव यादव,अजय सोनकर, रवि अग्रहरि, दिलीप जायसवाल ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू ने किया। अन्त में विनय साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, सर्वेश जायसवाल, विमल सिंह, अरूण शुक्ला, उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका, रूप नारायण माली, सुरेंद्र मौर्य भग्गू, प्रवीण शाह, संतोष साहू, निर्भय केडिया, अजय गुप्ता, अभीताश गुप्ता, महेश सेठ, मो. सिराज, प्रवीन शाह, महेश साहू, संजय जायसवाल, मुकेश साहू, रोहित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रमन हरलालका, सन्तोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, गुलाब पतंग, शुभम कसौधन, अकाश साहू, शिवम जायसवाल, संतोष सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस