Skip to main content

बस-ट्रक की टक्कर में स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल


जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमौ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर आ रही रोडवेज बस (संख्या: UP70 FT 0448) ने आगे चल रहे ट्रक (संख्या: BR28 GB 7515) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। तेज रफ्तार बस टक्कर के बाद सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले बैठी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है, जो टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देने जा रहा था, तभी कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिवम को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बक्सा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। इस संबंध में हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है तथा रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस