डा. आर एन त्रिपाठी बने लोकसेवा आयोग के सदस्य, प्रबुद्ध जनो ने बधाई


 जौनपुर। जनपद मूल के निवासी एवं बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डा. आर एन त्रिपाठी को राज्यपाल उप्र ने लोकसेवा आयोग का सदस्य नामित किया है। श्री त्रिपाठी को लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाये जाने पर जनपद के तमाम प्रबुद्ध जनो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। 
बतादे इससे पहले डा.त्रिपाठी को सरकार ने उच्च शिक्षा में आयोग का सदस्य बनाया था। वरिष्ठ पत्रकार पं. चन्द्रेश मिश्रा  एवं डा.पीसी विश्वकर्मा, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह प्रबंधक टीडी महाविद्यालय आदि तमाम लोगों ने डा त्रिपाठी को लोकसेवा आयोग का सदस्य बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि डा त्रिपाठी ने जनपद की गरिमा को बढ़ाने का काम किया है। साथ ही महामहिम के इस निर्णय से जनपद गौरव महसूस कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड