पीयू में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता विवेकानंद जयंती पर होंगे सम्मानित

 

जौनपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भइया संस्थान के द्वारा सोमवार को विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम में निबन्ध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में स्नातक व स्नाकोत्तर कक्षाओं के छात्रों ने बढ़- चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कल विवेकानंद जयंती 12 जनवरी के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद: जीवन व दर्शन  विषयक संगोष्ठी में सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत व अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग