यूपी के सीएम योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस विभाग में हडकंप




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा ये मैसेज यूपी पुलिस की डायल सेवा 112 के व्हाट्सअप नम्बर पर आया है। जिसके बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। मैसेज आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इस मामले में पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच में साइबर सेल  भी जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी 112 के व्हाट्सएप पर शनिवार शाम करीब आठ बजे के आसपास 8874028434 नंबर से एक मैसेज आया था, जिससे मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मैसेज में लिखा था कि CM योगी को 24 घंटे के अंदर जान से मार देंगे, खोज सकते हो तो खोज लो। AK-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा। इस मैसेज के बाद अधिकारी अलर्ट हो गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 सेवा के ऑपरेशन कमांडर सहेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मामले में डीसीपी (साउथ) रवि कुमार ने बताया है कि अब तक की जांच में यह पता चला है कि सीएम योगी को धमकी देने वाला शख्स किसी दूसरे शहर का है। मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली गई है।
आपको बता दें कि यह पहली नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। बल्कि इससे पहले भी कई बार CM को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। अभी हाल ही में बलिया के एक युवक ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने मामले में बलिया के गड़वार क्षेत्र के रहने वाले सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला