पिता ने बताया बेटे को पुलिस से है जान का खतरा, सीएम से किया न्याय की मांग


जौनपुर । पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के खिलाफ लखनऊ पुलिस की कड़ी कार्रवाई करते हुए लगातार शिकंजा कसे जाने पर अब धनन्जय सिंह की सुरक्षा में उनके पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने मोर्चा संभालते हुए पुलिस से धनन्जय सिंह के जान को खतरा बताया है साथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से न्याय की गुहार भी लगाया है। धनन्जय सिंह के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह बीते 4मार्च 21 को सायं काल अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए पुलिस के उपर आरोप लगाया है।यहां बतादे कि लखनऊ पुलिस ने धनन्जय सिंह के उपर अब   25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।    पूर्व विधायक ने कहा कि अब उनके पुत्र धनन्जय सिंह के ऊपर जान का खतरा लखनऊ पुलिस व प्रशासन से उत्पन्न हो गया है। उनका कथन है कि  विधानसभा मल्हनी के उप चुनाव में भाजपा की हार के कारण अब बदले की भावना से फर्जी अपराध में फंसाने का काम सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।  लखनऊ पुलिस लगातार उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।
धनन्जय सिंह के पिता एवं पूर्व विधायक राज देव सिंह ने कहा कि जो दो बार विधायक व एक बार सांसद रह चुके है जिनको जनता का भरपूर प्यार लगातार मिल रहा है पुलिस उन्हें षडयंत्र कारी बता कर फर्जी मुकदमे में फंसा रही है ।  सरकार के इशारे पर लखनऊ पुलिस ने उनके ऊपर कर रही कार्यवाही कर रही है। आज उनके कई ठिकानों व व्यवसाईक ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारी की है उसके बाद आज लखनऊ पुलिस ने उनके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने