थाना के सामने महिला को आई लव यू कहना जाने कितना मंहगा पड़ा, चर्चा का बिषय


हौसला बुलंद रोमियो का दुस्‍साहस तो देखिए ठीक थाने के ही सामने महिला संग छेड़खानी वो भी शराब के नशे में कर बैठे। इसके बाद जो हुआ उसकी गवाह जनता भी बनी और अब आप भी बनने जा रहे हैं। जी हां, ऐसे लोगों की बीच सड़क न सिर्फ पिटाई हुई बल्कि थाने ले जाकर फ‍िटनेस भी पुलिस ने बनाया और वाहन भी सीज कर दिया।  
पूरा मामला अहरौला थाने के सामने बोलेरो सवार चार रोमियो का है। जहां महिला को आई लव यू बोलना भारी पड़ गया। अहरौला आजमगढ़ में बीती रात 10 बजे थाने से करीब 10 कदम पहले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अहरौला कस्‍बे की तरफ से आ रही एक बोलेरो में चार लोग सवार नशे में चले जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही थाने से 50 कदम पहले पहुंची कि उसी समय अस्पताल से एक महिला बाहर निकली और उसी समय थाने के गेट से एक महिला आरक्षी ड्यूटी करके कस्बे की तरफ अपने क्वार्टर पर जा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार मनचलों ने महिला को अकेली पाकर आई लव यू बोल दिया और कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया। जिसके बाद महिला ने तत्काल समय ना गवाते हुए थाने के सामने से निकल रही महिला आरक्षी को मदद के लिए गुहार लगाई। तब तक महिला आरक्षी बोलेरो के पास पहुंच गई। इस पर भी मनचलों को तनिक भी डर नहीं लगा और उसने महिला आरक्षी से भी गलत शब्दों का प्रयोग कर दिया।
इस घटना के बाद महिला आरक्षी ने थाने में तुरंत फोन कर थाने से दर्जनों स्टाफ सादे ड्रेस में थे उनको बुला लिया। जो वहां पर जैसे था वैसे ही रोड की तरफ दौड़ पड़ा। अचानक भारी संख्‍या में थाने से आते लोगों को देखकर बोलेरो सवारों का नशा उतर गया और बोलेरो सवार मनचले भागने लगे। तब तक थाने के 10 कदम दूरी पर ही कस्बे के कुछ ग्रामीण भी बोलेरो की घेराबंदी कर दिए। मौका पाकर पुलिस वालों ने बोलेरो सवारों को धर दबोचा। इसके बाद जो हुआ वह नजीर ही कहा जा सकता है। दरअसल पुलिस जो करती वह करती ही तबतक मामला जान कर ग्रामीणों ने ही मनचलों की रोड पर ही जबरदस्त धुनाई शुरू कर दी। जमकर कूटने के बाद पुलिस के बीच बचाव के बाद उनको सौंप दिया।
रात में बोलेरो सवार चारों मनचलों को हिरासत में ले लिया गया और उनकी बोलेरो भी सीज कर दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनचले शराब के नशे में थे और थाना क्षेत्र के भटौली गांव के रहने वाले हैं। बताया गया कि सभी काफी काफी मनबढ किस्म के हैं और उनकी आए दिन इस तरह की हरकत सामने आती ही रहती है।
महिला सुरक्षा प्राथमिकता : आजमगढ पुलिस की इस त्‍वरित कार्रवाई को सभी सराह रहे हैं। दरअसल सरकार महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा महिला हेल्प सुरक्षा डेस्क के के साथ मनचलों को पकड़ने के लिए एंटी एंटी रोमियो टीम का गठन भी किया है। महिला सुरक्षा के लिए तमाम कड़े कानून भी बनाए गए हैं। जब थाने के ही सामने मनचले एक महिला और आरक्षी को भी गलत नियत से नजरअंदाज करना आखिरकार उनको हवालात तक पहुंचा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर थोड़ी और देर हो जाती तो पब्‍लिक सभी को अधमरा कर चुकी होती। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल