पीएसी और पुलिस बल के साये में जानें कैसे सम्पन होगा अध्यक्ष पद हेतु मतदान



जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को सम्पन कराने के लिए कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़ा पहरा लगाया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी बल तैनात रहेगें। पूरा कलेक्ट्रेट  परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये है। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डाॅ संजय कुुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए शनिवार को शेखपुर तिराहे से लेकर अम्बेडकर तिरहा तक तथा लाइनबाजार चौराहा से लेकर कलेक्ट्रेट तिराहे तक का रोड आम लोगो के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल मतदाता अम्बेडकर तिराहे से अपने वाहनों से कलेक्ट्रेट तिराहे तक आ सकते है। बंद किये गये रोड पर केवल चुनाव में लगे कर्मचारी, अधिकारी व अन्य लोगो को आने के लिए अनुमति होगी। सभी बैरियर प्वाइंट पर सीओ तैनात किये गये है। मतदान को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस व भीड़भाड़ को रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने