सरकार के दावे फेल दबंगो ने घर में घुस कर महिला को पीटा फिर किया छेड़खानी



जौनपुर। देश प्रदेश की सरकारें महिलाओ की सुरक्षा के लिए रोज नये कानून बनाते हुए महिलाओ को सुरक्षित होने का चाहे जितने दावे करे लेकिन दबंग अपराधी किस्म के लोंगो पर सरकार के किसी भी कानून का कोई असर नहीं है लगातार महिलाओ पर उत्पीड़नात्मक घटनायें प्रकाश है आ रही है। 
जनपद जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित ग्राम ग्राम चकमहिता में मामूली नाली के विवाद पर एक अकेली महिला को गांव के प्रधान एवं उसके परिजनों ने घर में घुस कर बुरी तरह से मारा पीटा और छेड़छाड़ जैसी जघन्य घटना को अंजाम दे डाला। हलांकि इस घटना के बाबत पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन दबंगो के खिलाफ अगली कार्यवाई का न होना माना जा रहा है कि पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के बजाय कागजी खानापूर्ति में नजर आ रही है। 
दबंग प्रधान ब्रम्हाण्ड गिरी सहित राम लौटन एवं प्रमोद विजय सभी खुलेआम घूम रहे है और पीड़िता को धमकियां दे रहे है पुलिस कान में तेल डाले पड़ी हुई है। इस घटना में एक सच और चर्चाए खास है कि इस मामले में भाजपा के एक नेता जी महिला के खिलाफ दबंग अपराध करने वालो की पैरवी भी कर रहे है। 


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम