कल्याण सिंह के रूप में एक महान नेता के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति मर्माहत है भाजपा जन


जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद अब जनपद में शोक संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया। आज उनका अन्तिम संस्कार पूरे विधि विधान के साथ उनके कर्म स्थली क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर नरोरा में किया जायेगा। 
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेता एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि कल्याण सिंह जी जहां भगवान राम की जन्म भूमि पर भगवान के मन्दिर को बनाने के लिए नायक के रूप में सामने आये थे वहीं पर अपने शासन काल में यह भी साबित किया कि वह एक इमानदार और कुशल प्रशासक भी रहे है। उनके शासन काल में बनायी गयी नीतियों से आज उत्तर प्रदेश विकास और तरक्कियों की बुलंदियों को छू रहा है। श्री यादव ने कहा कि कल्याण सिंह जी का जैसा नाम था वैसे ही जन कल्याण की बाते सोचते भी रहे। इतना सरल सहज और कार्यकर्ताओ का ख्याल रखने वाला नेता अब हमारे बीच नहीं है। कल्याण सिंह जी के निधन से भाजपा का हर एक कार्यकर्ता दुखी और मर्माहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और भगवान राम उन्हे अपने चरणों में स्थान दें यही ईश्वर से प्रार्थना है। 
इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एम एल सी विद्या सागर सोनकर ने अपनी शोक संवेदना स्व कल्याण सिंह के प्रति व्यक्त करते हुए बताया कि स्व कल्याण सिंह जी ऐसे नेता रहे जिनके इमानदारी की कसमें खायी जाती रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के लिए कुर्सी तक को ठुकरा दिया था ऐसी थी उनकी राम भक्ती साथ ही भाजपा को सत्ता का स्वाद चखाने की अहम भूमिका निभाते हुए स्व कल्याण सिंह जी ने अपने जीवन काल में भाजपा को शीर्ष तक पहुंचाने का काम किया है। मृत आत्मा की शान्ति के लिए हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है। 
इसी क्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि स्व कल्याण सिंह जी के निधन से पार्टी और कार्यकर्ताओ दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री से लेकर राज्य पाल जैसे पदो पर रहते हुए स्व कल्याण सिंह जी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओ के लिए एक दम सहज सरल थे और उनके सुख दुख के साथी बनते रहे है आज उनको गोलोक वासी होने पर उनकी कमी कार्यकर्ताओ सहित पूरे समाज को खलती रहेगी ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष फूलचंद भारतीय ने रोडवेज परिसर में श्रमिक संगठन के साथ शोक सभा आयोजित कर स्व कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके जीवन पर चर्चा करते हुए बताया कि स्व कल्याण सिंह जी गरीबो मजदूरो के लिए मसीहा थे। अपने शासन काल में श्रमिक समाज के लिए ऐसा काम किया कि श्रमिक आजीवन उनका रिणी रहेगा। कल्याण सिंह जी इमानदार और कर्मनिष्ठ प्रशासक रहे है। आज हमारे बीच नहीं है उनकी क्षतिपूर्ति तो किसी भी दशा में नहीं है लेकिन उनके बताये रास्ते पर चल कर हम श्रमिक लोग राष्ट्र के विकास मे अपने योगदान करने का संकल्प लेते है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उर्फ बब्बू, राजेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चा भईया, डा राकेश दूबे  ,सुशील मिश्रा, संजय मौर्य प्रवक्ता काशी प्रान्त, मनीष श्रीवास्तव, ब्रम्हेश शुक्ला,सुबाष कुशवाहा,अन्जू पाठक ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके कृतित्व को याद करते हुए कहा कि किसी भी दशा में कल्याण सिंह जी की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। सभी भाजपा जनों का एक मता रहा कि स्व कल्याण सिंह जी इमानदार और कुशल प्रशासक के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए मसीहा थे। उनके आदर्श और सिद्धांतो पर चल कर समाज देश के लिए काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धान्जलि होगी। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम