भाजपा सरकार अपने पूरे शासन काल में केवल झूठ बोलती रही है - गुलाब चन्द सरोज


जनता भाजपा सरकार के झूठे वादो से अड ऊब चुकी है 2022 इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है

जौनपुर। वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों और बढ़ती बेतहासा कमर तोड़ मंहगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि भाजपा के कथनी करनी के अन्तर को अब प्रदेश की जनता पूरी तरह से समझ गयी है। जनता अब केवल 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है। समय आते ही भाजपा को फिर उसी स्थान पर समेट देगी जहां पर वर्षो तक घिसटती नजर आयेगी।


पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश में पांच लाख नौकरी देने की बात कर रहें है जरा बतादें कि किस सरकारी विभाग में कितने बेरोजगार पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी दिया है यह आंकड़ा बताना चाहिए। कौशल विकास मिशन के तहत प्राइवेट रोजगार करने वालो को नौकरी देने का ढिंढोरा मुख्यमंत्री के द्वारा पीटा जा रहा है। इस तरह प्रदेश के युवाओ को गुमराह करने काम यह सरकार कर रही है।
आज प्रदेश में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी हर चीजे मंहगी हो गयी है। बिजली का दाम सातवें आसमान पर पहुंच गया है इतना ही नहीं किसानो से जुड़ा डीजल का मूल्य अब किसानो के नियंत्रण से बाहर हो गया है। लेकिन सरकार केवल पूरे पांच साल तक मन्दिर मस्जिद करने में जुटी रही है। कोरोना के नाम पर शिक्षा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। रोजगार की व्यवस्था करने के बजाय  प्रदेश की सरकार जनता को भिखारी बना रही है। ऐसी सरकार से अब जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
पूर्व विधायक ने कहा सपा शासन काल के समय किये गये कामों का फीता काट कर वाहवही भले सरकार के लोग लूटे परन्तु जनता को सच पता है। उन्होंने कहा जनपद में सपा के शासन काल में शुरू किया गया मेडिकल कॉलेज भाजपा ने पांच साल बिता दिये और आज तक मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो सका है। सरकार पूरी तरह पूर्वा ग्रह से प्रेरित होकर काम कर रही है।मेडिकल कॉलेज बन जाने पर क्या सपा के लाभ पाते बल्कि पूरे जनपद की आवाम लाभ उठाती लेकिन इसी से सरकार की नीयत का अंदाजा लग जाता है।
बढ़ते अपराध की चर्चा करते हुए श्री सरोज ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन महिलाओ पर रोज हो रहे जुल्म अत्याचार और अपराध को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रति दिन महिलाओ के उत्पीड़न से लेकर अपराधिक घटनायें सामने आ रही है सरकार केवल कागजी बाजीगरी के खेल में जुटी हुई है। रहा भ्रष्टाचार का सवाल तो टाप टू बाटम हर स्तर पर लूट मची हुई है ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं है जहां पर आम जनता का आर्थिक शोषण नहीं हो रहा है। थानो पर तो खुले आम लूटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब इस सरकार के सभी खेलों को समझ चुकी है अब केवल चुनाव का इन्तजार कर रही है। जनता विकल्प के रूप में सपा की ओर देख रही है। प्रदेश के विकास के लिए सपा को सत्ता की चाभी देने के लिए बेताब नजर आ रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड