पैमाइश करने गयी राजस्व टीम पर हमला सुरक्षा कर्मी घायल, मुकदमा दर्ज आधा दर्जन गये जेल


जौनपुर। जिले के पवारा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में पैमाइश करने गई राजस्व विभाग और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। साथ ही पथराव भी किया गया। इस दौरान दरोगा सहित तीन राजस्व व पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। 
एसडीएम मछलीशहर के आदेश पर नाथूपुर गांव में राजस्व व पुलिस की टीम भूमि की पैमाइश करने गई थी। रामलखन, मिठाईलाल, पूर्णमासी, राय साहब, हरगेन, फूलगेन, राधे श्याम, शिव प्रसाद, राज कुमार, नागेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामराज और शंकरलाल सहित दो दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाओं ने टीम पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। उन्होंने जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए।
खबर यह भी है कि पैमाइश करने गयी राजस्व टीम पैमाइश में पक्षपात कर रही थी इसी से नाराज ग्रामीण जनों को हमलावर होना पड़ा आरोप यह भी है कि लेखपाल एक पक्ष से धनोपार्जन करके उसे लाभ पहुंचा रहा था। यदि यह सच है तो क्या इसकी जांच करायी जायेगी राजस्व विभाग के प्रति यह एक अहम सवाल है। 
हमले में उप निरीक्षक मंजय यादव, कांस्टेबल भोलानाथ कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव घायल हो गए। उनको सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव की तहरीर पर 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें से पुलिस ने हरगेन, रामराज सरोज, राज कुमार सरोज, रीता देवी, राम लखन सरोज व राजेंद्र कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पवारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले में 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी लोगों का धड़ पकड़ जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लेखपाल समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

**"गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जोरदार मांगें: जाति प्रमाण पत्र, प्रतिमा स्थापना और आरक्षण की माँग"**

बिजली विभाग का मॉर्निंग रेड अभियान: 39 कनेक्शन काटे, 12.62 लाख की वसूली