अज्ञात वाहन ने दो चरवाहों सहित 80 भेड़ो को रौद कर मार डाला, घटना से मचा हडकंप,पुलिस कार्यवाई में जुटी


जौनपुर। जनपद मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर जिले के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित ग्राम बरमलपुर के पास आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर भोर में लगभग 03 बजे के आसपास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे अपने जानवरो (भेड़) की रखवाली के लिए लेटे दो चरवाहो सहित उनके जानवरो (बेड़ों) को रौदती निकल गयी घटना की खबर वायरल होते ही इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पर थाना इलाका की पुलिस मौके पर पहुंच कर विधिक कार्यवाई करते हुए मृतको के शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। 
मिली खबर के अनुसार बिहार प्रदेश के भेड़ चरवाहे चन्दवक क्षेत्र में अपनी भेड़ों के साथ आये थे और यहां किसानों के खेतो में भेड़ रख कर अपनी जीविका चलाने का काम कर रहे थे। बीती रात को ग्राम बरमलपुर के पास भेड़ो को आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर सड़क के किनारे रखे हुए थे। 
चरवाहे भी उनके साथ सड़क की पटरी के किनारे लेटे आराम कर रहे थे लगभग 03 बजे के आसपास भोर में तेज गति से जा रहा अज्ञात बड़ा वाहन चालक की लापरवाहियों के चलते दोनों चरवाहों सहित लगभग 80 भेड़ो को रौदता हुआ भाग निकला। वाहन की चपेट में आने से दो चरवाहो सहित भेड़ो की मौत हो गयी। दुर्घटना की खबर आस पास के लोंगो को होने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक चरवाहों के शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेजवाते हुय अन्य विधिक कार्यवाई किया है। साथ ही मृत जानवरो को भी दफन कराया गया। घटना की खबर मृतको के घर बिहार भेजवाया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 



Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि