जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल सहित सात विधायक आज बने सपाई


विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी ने कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत आज भाजपा सहित बसपा के विधायक को सपा की सदस्यता ग्रहण कराया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी के तहत आज शनिवार को सात विधायकों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से बगावत करने वाले सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर के साथ ही बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित सात विधायकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित विधायक सुषमा पटेल, हरगोविंद भार्गव, असलम चौधरी,असलम राइनी, हाकिम लाल बिन्द व मुज्तबा सिद्दीकी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का एलान किया।
समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में इन सभी विधायकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों का समाजवादी पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत एवं धन्यवाद।। आने वाले समय में हमारी सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि सीतापुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा बदल देंगे। अब ‘मेरा परिवार ,भाजपा परिवार’ की जगह नारा बदल के नाम होगा ‘मेरा परिवार-भागता परिवार रख देंगे। उन्होंने कहा कि जनता इतनी दुखी है कि आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। भाजपा परिवार भागता परिवार दिखाई देगा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निश्चित रोडमैप तैयार किया जाएगा। हाल यह है कि धान तैयार है बिकने के लिए किसान का, लेकिन भाजपा सरकार में जो कीमत तय की गई थी वह किसान को नहीं मिल रही है। यह वादा आज तक अधूरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2017 में अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाया और सरकार बनने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।


सदस्यता लेने वाले विधायक:
- सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
- हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
- असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
- असलम राइनी, श्रावस्ती
- हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
- मुज्तबा सिद्दीकी  प्रतापपुर प्रयागराज
- भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ