पुलिस ने मसाज पार्लर में मारा छापा तो आपत्तिजनक स्थिति में मिले जोड़े, गये जेल


प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित एक मसाज पार्लर मेंं शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को एक कमरे में लड़की व लड़का मिले। जांच के दौरान पार्लर से कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई है। बिहार निवासी मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां अनैतिक रैकेट चलता था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पार्लर में पुलिस ने अपना ताला लगा दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर एक मकान में स्पा के नाम से मसाज पार्लर चल रहा था। बताया जाता है कि स्पा की मालकिन बिहार की रहने वाली है। शनिवार रात सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह को सूचना मिली कि मसाज पार्लर में अनैतिक देह व्‍यापार रैकेट चल रहा है। इस पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, थानाध्यक्ष महिला थाना और फोर्स के साथ पार्लर पहुंचकर छापेमारी की।
मसाज पार्लर के अलग-अलग कमरों की जांच की गई तो एक कमरे में लड़का व लड़की मिले गए। कुछ लड़कियां दूसरे कमरे में थीं। करीब दो घंटे तक पुलिस वहां छानबीन करती रही। इस दौरान कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई। पूछताछ में लड़कियों ने खुद को दिल्ली व मध्य प्रदेश की निवासी बताया। मैनेजर व ग्राहक बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पार्लर से एक रजिस्टर भी मिला है, जिसमें ग्राहकों का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
पूछताछ में लड़कियों ने जो नाम बताए उसका मिलान जब रजिस्टर से कराया गया तो अंतर मिला। साथ ही उनके पास से कोई आइडी भी नहीं मिली। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी से पहले एक लड़की मसाज पार्लर से बाहर चली गई थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। बरामद मोबाइल और रजिस्टर की जांच चल रही है।
700 रुपये में शुरू होती थी बुकिंग
पुलिस को रजिस्टर से पता चला है कि मसाज पार्लर के लिए 700 रुपये से लेकर 24 सौ रुपये तक की बुकिंग हुई थी। अलग-अलग थेरेपी के हिसाब से अलग-अलग रेट था। रोजाना इस मसाज पार्लर में कम से कम 10 ग्राहक आते थे। स्पा की मालकिन बिहार की रहने वाली है और उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
शहर में कई जगह चल रहा मसाज पार्लर
पुलिस की इस कार्रवाई से मसाज पार्लर चलाने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस को पता चला है कि सिविल लाइंस के अलावा जार्जटाउन, कैंट, कोतवाली समेत कई मोहल्ले में स्पा सेंटर व मसाज पार्लर चल रहे हैं। सबसे ज्यादा सिविल लाइंस में ही स्थित हैं।
एसपी सिटी बोले
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि गलत काम की सूचना पर मसाज पार्लर में पुलिस ने जांच की है। बंद पैकेट में आपत्तिजनक वस्तु बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची