यमदग्निपुरम में मां अन्नपूर्णा का भव्य स्वागत, लगभग पूरी रात शहर में दर्शन देती भ्रमण रत रही मां की यात्रा


जौनपुर। 11 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई मां अन्नपूर्णा की शोभा यात्रा 14 नवम्बर को अपने चौथे पड़ाव पर यमदग्नि ऋषि के तपो स्थली जौनपुर की सरजमीं पर पहुंची। जनपद में मुंगराबादशाहपुर के पास जौनपुर और प्रतापगढ़ की सीमा पर शोभायात्रा के वाहन को रात्रि 9 बजे रिसीव कर ब्राह्मणों के मंत्रोचार और शंख ध्वनि के साथ शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल, विधायक गण रमेश मिश्रा, हरेन्द्र प्रसाद सिंह जिला महामंत्री सहित सुरेश गुप्ता, विनीत शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष सिवगोविंद साहू, शत्येन्द्र सिंह फंटू सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजन अर्चन के उपरांत मां अन्नपूर्णा की शोभा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दी। भ्रमण के पश्चात पवारा, मछलीशहर, सिकरारा, लाला बाजार, फतेहगंज, नईगंज में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। लगभग 1:00 बजे रात्रि में पॉलिटेक्निक चौराहे पर शोभायात्रा पहुंची, अर्ध रात्रि के बावजूद हजारों श्रद्धालु महिलाओ सहित माता अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन, आरती और शंख ध्वनि के साथ पूजा अर्चना की। जिसमे मुख्य रूप से जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री अभय राय, नगर मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला आई टी संयोजक रोहन सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता, किसान मोर्चा के महामंत्री इन्द्रसेन सिंह, पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री प्रमोद प्रजापति और जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अवधेश सोनकर सहित भारत विकास परिषद एवं गंगा समग्र विकास के बैनर तले उनके सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता ने बढ़ चढ़कर शोभायात्रा के वाहन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महादेव सेना के अध्यक्ष विमल सिंह ने अपनी पूरी टीम लेकर माता अन्नपूर्णा की शोभायात्रा के आगे-आगे जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। रुहट्टा में बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू के साथ सैकड़ो महिलाये पुरुष ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह जगह पर महिलाओं ने आरती कर माता अन्नपूर्णा की दर्शन की। रुहट्टा में ही नगर पालिका बालिका विद्यालय के सामने भाजपा के लोंगो ने अपने परिवार के साथ माता अन्नपूर्णा के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। 
चहारसू चौराहा पर उपस्थित जनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके उपरांत कोतवाली चौराहा पर स्वागत के लिये लगे हुए पंडाल में जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता एवं जिला मंत्री राजू दादा  सैकड़ों महिलाएं सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिन्होंने ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार कर विधिवत पूजा अर्चना की। कोतवाली चौराहा पर शोभायात्रा वाहन दर्शन के लिये कुछ देर तक रुकी रही, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजा अर्चना की। रात्रि 2:20 बजे कोतवाली चौराहा से चलकर चहारसू चौराहा, सदभावना पुल, कलेक्ट्री कचहरी, अम्बेडकर तिराहा, गाँधी तिराहा, जगदीश पुर क्रांसिंग होते हुये जब सिरकोनी ब्लॉक पर पहुंची तो सैकड़ो कार्यकर्ता ने पूजा अर्चना की।सिरकोनी बाजार, जलालपुर चौराहा और त्रिलोचन बाजार में पुष्पवर्षा और आरती कर भव्य स्वागत किया गया, उसके उपरान्त जौनपुर और वाराणसी बार्डर औद्योगिक क्षेत्र में शोभायात्रा के वाहन को वाराणसी में पहुँचा कर वाराणसी के टीम को शोभा यात्रा सुपुर्द किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड