युवाओ का जोश और उमड़ा जन सैलाब संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा - अखिलेश यादव



जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं  - ओम प्रकाश राजभर

जौनपुर। चुनाव 2022 के लिए विजय यात्रा लेकर चल रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यहां जनपद में मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूर धर्मापुर में आयोजित जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवाओ का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। भाजपा जायेगी और सपा सत्ता में आयेगी। जनता अब बदलाव करने के मूड में आ गयी।
भाजपा सरकार पर हमलावर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज देश का किसान निराश एवं बदहाली से परेशान है। भाजपा ने दोगुनी आय का वादा किया था लेकिन आय दोगुनी तो नहीं हो सकी हां किसान मंहगाई से परेशान जरूर हुआ है। अगर हिसाब किताब किया जाये तो सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय आधी हो गयी है उपर से मंहगाई की मार किसान कैसे खुशहाल रह सकता है।किसानो की चर्चा करते हुए कहा कि किसान इस सरकार के अत्याचार को सहने के साथ अपमानित भी हुआ है। इसलिए अब यूपी का किसान इसका बदला जरूर लेगा। लखीमपुर खीरी से लेकर हाथरस और आगरा की घटना को नहीं भूला है।


आज प्रदेश का नौजवान बेकारी और बेरोजगारी से परेशान है नौजवान के साथ मिल कर 2022 में सरकार बनाने के बाद उनके चेहरे मुस्कुराहट लाने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इस इस डबल इंजन की सरकार को हटाने का काम युवाओ को करना है। आज यहां पर जनता का जोश और ललकार की आवाज वाराणसी तक पहुंच रही होगी और उन्हे एहसास करा रही होगी कि यूपी का नौजवान बदलाव चाहता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवाने युवाओ पर इस सरकार ने अत्याचार करवाया जौनपुर के अन्दर 11 फरवरी की घटन का जिक्र करते हुए कहा कि टिकटाक बनाने वाले युवक कृष्णा यादव की पुलिस ने थाने पर लेजाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी तब समाजवादी पार्टी ने उसकी मदद किया इसके बाद अब पुलिस वाले जेल गये और पुलिस वालो पर इनाम घोषित किया गया इतना ही नहीं गोरखपुर में पुलिस वालो ने एक ब्यापरी की हत्या कर दिया इसको लेकर सपा ही खड़ी हुई थी। सपा की सरकार बनने के बाद किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।उन्होंने भाजपा के उपर नफरत फैलाने का खुला आरोप लगाया।
जन सभा में कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जातीय जनगणना तीन महीने के अंदर करायी जायेगी। आज संविधान बचाने की जरूरत है इसके लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने युवाओ को लेकर कहा कि सपा की सरकार बनने पर शिक्षक भर्ती से लेकर पुलिस भर्ती, फौज भर्ती आदि सभी भर्तियां तीन महीने के अंदर शुरू कर दिया जायेगा। बिशेष भर्ती अभियान चलाया जायेगा। जनता ने चौकीदार पर भरोसा किया चौकीदार ने जनता को लूट लिया। अन्त में जनता से सवाल किया कि योग्य सरकार चाहिए अथवा योगी सरकार तो जनता के बीच से आवाज उठी योग्य सरकार की जरूरत है।
इस अवसर पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा मोदी जी से बड़ा भ्रष्टाचारी नेता इस देश में कोई नहीं है। 2014 के चुनाव में कहा था देश बिकने नहीं दूंगा लेकिन देश ही बेच डाले रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक बिक चुका है। अच्छे दिन का वादा किया था लेकिन बुरे दिन आ गये है खाद्य पदार्थ से लेकर गैस सिलेंडर तेल आदि दवायी पढ़ाई सब कुछ मंहगा कर दिया है। बाबा रामदेव की आलोचना किया और कहा था कि 35 रूपये लीटर पेट्रोल बिकेगा आज पेट्रोल सौ रूपये हो गया अब रामदेव को नहीं दिखायी दे रहा है। उन्होने जनता से अपील किया कि भाजपा का खदेड़ा होबो तक चुप नहीं बैठना है जब तक भाजपा की विदाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं।
जन सभा में मौजूद अपार भीड़ देख नेता गण गदगद नजर आए। जनसभा स्थल से बाजार तक की भीड़ से घन्टो जौनपुर केराकत मार्ग जाम रहा।
मंच पर सपा नेता गण में राम अचल राजभर, कृष्णा पटेल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, संजय चौहान, संजय लाठर, पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय ,पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज,विवेक रंजन यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव बड़ी संख्या में सपा नेता उपस्थित रहे। इस विजय यात्रा में भीड़ का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि रथ जौनपुर मुख्यालय से जनसभा स्थल तक महज 08 किमी की दूरी लगभग तीन घन्टे में तय कर सका युवाओ की टीम पैदल आगे आगे और रथ पीछे चल रहा था। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड