आखिर महिलाओ को प्रातःकाल प्रदर्शन और सड़क पर चक्का जाम करने को मजबूर क्यों किया गया?


जौनपुर। आज प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यक्रम है प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में न जा पाने से नाराज महिलाओं के समूह ने मछलीशहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और सड़क पर बैठ कर चक्का तक जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया है। बाद में पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के काफी समझाने के बाद महिलाएं घर वापस हुईं।
बता दें कि प्रयागराज में पीएम के कार्यक्रम के लिए मछलीशहर विकास खंड के समूह बैंक मित्र बैंक सखियों को प्रयागराज जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने आज मंगलवार की सुबह 4 बजे बुलाया था। जिस क्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सुबह 4 बजे विकास खंड मुख्यालय पहुंच गई, लेकिन प्रशासन द्वारा मात्र सुईथाकला ब्लॉक मुख्यालय पर 4 बसें ही भेजी गईं।
इस कारण सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नाराज होकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और खरी-खोटी सुनाने लगी। महिलाओं को कहना था कि अगर हम लोगों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थ तो आखिर इतनी सुबह क्यों बुलाया गया। प्रशासन ने हमें गाड़ियां क्यों नहीं दीं।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन चाहता है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में महिलाएं न पहुंचें, जिससे प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति सशक्तिकरण योजना का नुकसान पहुंचे। मामला गंभीर देख प्रभारी निरीक्षक सरपतहा एवं स्थानीय विकास खंड मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारी के काफी मान मनोबल के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंगलवार करीब सुबह 9:30 बजे के आसपास महिलाएं अपने घर के लिए वापस लौटीं है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने जारी की दूसरी सूची जानें किसे कहां से लड़ा रही है चुनाव देखे सूची

यूपी में सात चरण में मतदान, जानें किस चरण में कौन सीट का होगा मतदान

भीषण हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन को रौदा, घटनास्थल पर तीनो की मौत