चुनाव में मीडिया निगरानी समिति की बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिया यह निर्देश


जौनपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग समिति का गठन जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया है। समिति की  बैठक सोमवार को देर सायं उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा पेड न्यूज संबंधी प्रकरणों पर नजर रखेगी साथ ही ऐसे मामलों में समिति जांच कर राजनीतिक दलों या उम्मीदवार के चुनाव व्यय में जोड़े जाने के लिए नोटिस जारी करेगी।बैठक में समिति के सहयोग के लिए समाचार पत्रों एवं टेलीविजन पर चलने वाली खबरों के अवलोकन के लिए ड्यूटी लगाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्य, ईडीएम प्रतीक उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*