बढ़ती महंगाई के बीच अब केन्द्रीय कर्मचारीयों को सरकार का तोहफा,जानें कितना बढ़ा डीए


देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आज केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने अगले वित्त वर्ष के शुरू होने से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में इजाफे का निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते (डीए) को तीन प्रतिशत बढ़ाया गया है। देश में पेट्रोल–डीजल समेत खाने पीने की चीजों की कीमत में लगातार हो रहे इजाफे के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये एलान राहतभरा बताया जा रहा है। 
केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत इजाफा करने का निर्णय लिया गया। बढ़े हुए महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। तीन प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले 31 फीसदी का प्रावधान था। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 31 फीसदी का डीए मिलता है। केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक ही डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया है। जिससे अब केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो जाएगा। की सिफारिश के मुताबिक सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) में डीए को रिवाइज करती है। इससे पहले मोदी सरकार ने बीते साल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 28 फीसदी से बढ़ातक 31 प्रतिशत किया था। 
मोदी सरकार के ताजा निर्णय से केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होने जा रहे हैं। अभी केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50 लाख से अधिक है जबकि 65 लाख के करीब पूर्व केंद्रीय कर्मचारी हैं जो पेंशन पा रहे हैं। इस प्रकार डीए बढ़ने से सीधे 1.15 करोड़ लोग सीधे लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि इससे बाजार में मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया