मुफ्तीगंज देवाकलपुर में गंगा फिलिंग स्टेशन पर दूसरे ऑनलाइन सीएनजी पंप उद्घाटित


जौनपुर। गंगा फिलिंग सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन बासित ढोलकिया सीईओ इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड एवं जाहिद अली मुख्य मैनेजर ने गुरुवार को किया इस दौरान बासित ढोलकिया ने सीएनजी एवं पीएनजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया इंडियन आयल द्वारा चलाया जा रहा इस परियोजना से जौनपुर वासियों को काफी फायदा मिलेगा तथा जौनपुर को प्रदूषण से मुक्त करने में भी इसका अहम रोल होगा इस बाबत जाहिद अली ने भी सीएनजी के विभिन्न फायदों पर प्रकाश डाला एवं इसको जौनपुर वासियों के लिए सौगात बताया इस दौरान इंडियन ऑयल अडानी गैस के प्रबंधक विकल्प शुक्ला ने भी अपने विचार रखे एवं सीएनजी पीएनजी के सभी फायदों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप प्रबंधक राजेश मिश्रा ने बताया पसेवां एवं अन्य गांव में पीएनजी और जौनपुर शहर में पीएनजी का कनेक्शन दिया जा रहा है एवं उपभोक्ता इसका लाभ ले रहे हैं इस परियोजना के आ जाने से जौनपुर वासियों को काफी हर्षोल्लास है इस मौके पर पंप के मालिक खुशी माल गौतम ने अधिकारीगण को सम्मानित किया इस मौके पर अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे अजय कोड़ा संजेश सिंह सनी सिंह गिरिजेश शर्मा मोनू शाक्य प्रदुम्न चंदेल उत्तम गुप्ता अभिषेक सिंह गौरव मिश्रा गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह