कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन होता है मजबूत- दिनेश टंडन


जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ऋतु अभिनंदन, वृक्षारोपण संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ-साथ सभी संस्थाओं में कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन मजबूत होता है सभी व्यापारियों को एक दूसरे का सहयोग और सम्मान करना चाहिए और किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर हमेशा एकजुट होकर परेशानी का सामना करना चाहिए!
विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रतिष्ठित व्यवसाई नगर संरक्षक मनोज अग्रहरि ने व्यापार मंडल का तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया और पिछले 2 वर्षों के दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया विशिष्ट अतिथि नगर संरक्षक दिनेश सेठ ने सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों को एकजुट रहने का निवेदन किया प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और प्रदेश युवा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संयुक्त रुप से व्यापार मंडल की सभी लड़ाई में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया और संगठित होकर समस्याओं का निदान करने की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि मनोज कुमार साहू अनिल वर्मा बनवारी लाल साहू संजीव यादव का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में राजदेव यादव अशोक बैंकर अनिल जायसवाल श्याम चंद्र अग्रहरि सुरेंद्र सिंघानिया युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि पंकज जायसवाल श्याम मोहन अग्रवाल पीयूष गुप्ता अशर्फी जायसवाल अशोक अग्रहरि अशोक साहू अरशद कुरैशी रवि श्रीवास्तव शशांक सिंह ओम प्रकाश जायसवाल विनय गुप्ता जंगी लाल अग्रहरि सुरेंद्र प्रधान गौतम सोनी ज्ञानचंद संतोष सोथौलिया संतोष मौर्य डॉ राम मूरत मौर्य रत्नेश सिंह सुरेंद्र मौर्य भग्गू सत्य प्रकाश जायसवाल गप्पू मौर्य सहित बड़ी तादाद में व्यापारी गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा के संगठन मंत्री संजीव यादव ने किया आए हुए सभी अतिथियों का आभार नगर के महामंत्री मनोज कुमार साहू ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची