दुर्गा पूजा महासमिति के विधिक सलाहकार बने राजन तिवारी


जौनपुर । दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता राजन तिवारी पुत्र स्व रत्नेश तिवारी को समस्त दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है । श्री तिवारी दीवानी न्यायालय में अपने परिवार से चौथी पीढ़ी वकालत पेशे से जुड़े हैं ।नव चयनित विधिक सलाहकार राजन तिवारी ने प्रबंधकारिणी समिति को आश्वस्त किया कि पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने पाएगा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की पूरी प्रबंधकारिणी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगी और जल्द से जल्द शासन के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री तिवारी ने श्री दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त संरक्षक मंडल, विशेष सदस्य गण, प्रबंधकारिणी समिति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश