10 दिन पहले प्रेम विवाह,अब पत्नी ने ससुराल की चौखट पर जानें क्यों पी लिया फिनायल जाने पूरी कहांनी क्या है


प्रेम विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अपनाने से इंकार करने पर एक नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। ससुराल की दहलीज पर ही सबके सामने फिनायल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना आजमगढ़ जिले के कोलघाट गांव की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का कोलघाट निवासी एक युवक से बीते एक साल से प्रेम प्रपंच चल रहा था। 10 दिन पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद युवती जब पति के घर पहुंची तो ससुराल वाले उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए। तब वो मायके लौट गई। इस बीच उसका पति भी कहीं चला गया।
शनिवार को युवती अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अपनाना तो दूर पहचानने से भी इंकार कर दिया। वहीं उसका पति भी बार-बार फोन करने के बाद मौके पर नहीं आया। इससे आहत होकर युवती ने ससुराल की दहलीज पर ही सबके सामने फिनायल पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।


हलांकि उसके साथ गए मायके वालों ने आनन फानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भर्ती युवती की बहन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पति भी सामने नहीं आ रहा है। मामला अब पुलिस के हवाले पहुंच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*